अबु धाबी, 24 नवंबर (आईएएनएस)। फॉर्मूला वन चैम्पियन मर्सिडीज के दिग्गज ड्राइवर लेविस हेमिल्टन ने यहां अबु धाबी ग्रां प्री के अंतिम अभ्यास में शनिवार को सबसे तेज समय निकाला।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हेमिल्टन ने यहां यस मरिना सर्किट में गर्म मौसम के बीच एक मिनट 37.176 सेकेंड का सबसे तेज समय निकाला।
फरारी के ड्राइवर किमी राएकोनेन दूसरे और उनके टीम साथी जर्मनी के सेबिस्टियन वीटल तीसरे नंबर पर रहे। वीटल 2018 ड्राइवर तालिका में दूसरे नंबर पर हैं।
रेड बुल के ड्राइवर नीदरलैंडस के मेक्स वर्सटेपन चौथे और मौजूदा अबु धाबी ग्रां प्री चैम्पियन मर्सिडीज के ड्राइवर फिनलैंड के वाल्टेरी बोटास पांचवें नंबर पर रहे।
dharmpath.com dharmpath