वाशिंगटन, 25 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दक्षिणी सीमा से अमेरिका में शरण मांगने वाले प्रवासियों को कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने तक मेक्सिको में इंतजार करना पड़ेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, “दक्षिणी सीमा पर प्रवासियों को अमेरिका में प्रवेश के लिए तब तक अनुमति नहीं मिलेगी, जब तक अदालत में उनकी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी नहीं हो जाती।”
ट्रंप ने कहा, “तब तक के लिए सभी को मेक्सिको में इंतजार करना पड़ेगा।”
राष्ट्रपति के ये ट्वीट वाश्िंागटन पोस्ट की उस रिपोर्ट के बाद आए हैं, जिसमें कहा गया था कि मेक्सिको की सरकार अमेरिकी प्रवास नीति के लिए ट्रंप सरकार की योजना का समर्थन देने के लिए सहमत है।
dharmpath.com dharmpath