नई दिल्ली, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक पूर्व कर्मी को गिरफ्तार किया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) रविंद्र यादव ने कहा, “हमने आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पंजाब से वायुसेना के एक पूर्व कर्मी को गिरफ्तार किया है।”
केरल के रंजीत सिंह को पंजाब के भटिंडा हवाई ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि वह पाकिस्तान की इंटर सर्विसिस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए जासूसी कर रहा था।
dharmpath.com dharmpath