नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की आयोजक संस्था- फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलेपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) टूर्नामेंट के लिए नई टीमों की नीलामी में जीतने वालों की घोषणा सोमवार को करने जा रहा है।
नीलामी जीतने वाली टीमों को लीग के 2017-18 सत्र में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
एक स्वतंत्र समिति ने निविदा प्रक्रिया जारी की थी जो 12 मई को शुरू की गई थी। इसके माध्यम से समिति ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत टीम के लिए आ गए आवेदनों की समीक्षा की थी।
बोली में 10 बड़े शहरों अहमदबाद, बेंगुलरू, कटक, दुर्गापुर, हैदराबाद, जमेशदपुर, कोलकाता, रांची, सिलिगुड़ी, तिरूवंनतपुरम ने अपने आवेदन भेजे थे।
आईटीबी द्वारा जारी अंतिम सीमा और प्रक्रिया में पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए समिति ने बोली में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 मई तक बढ़ा दी थी।
dharmpath.com dharmpath