नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। राजधानी में कारों के शौकीनों की बढ़ती दिलचस्पी के मद्देनजर-टाटा मोटर्स ने रविवार को दिल्लीवासियों के लिए हैक्सा एक्सपीरियेंस सेंटर में एक रोचक और मौज-मस्ती से भरपूर अनुभव मुहैया कराने वाला कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अनूठे कार्यक्रम में कंपनी के मौजूदा एवं संभावित ग्राहकों ने भाग लिया। इस दिलचस्प एक्टिविटी के तहत ऑफ द रोड ट्रैक में एक साइड इंक्लाइन, आर्टिकुलेशन और स्टेयरकेस रैंप, स्टीप एसैंट तथा डिसेंट रैंप, कर्ब स्टोन्स, लॉग बैरियर और रोलर रैंप के अनुभव मिलते हैं। ये सभी हैक्सा की पावर, स्टैबिलिटी और ड्राइविंग अनुभव को परखने के मकसद से तैयार किए गए हैं।
इनके अलावा, आगंतुकों को पेशेवर स्टंट ड्राइवरों के साथ हैक्सा का एक अलग तजुर्बा हासिल करने का भी अवसर मिलता है। साथ ही, ग्राहकों को टाटा हैक्सा तथा टाटा की अन्य आधुनिक कारों को ड्राइव करने और अपनी पुराने कारों का ऑन-स्टॉप आकलन कर नई टाटा कारें खरीदने का भी मौका मिलेगा।
टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के विपणन प्रमुख विवेक श्रीवास्तव ने कहा, “हैक्सा हमारा फ्लैगषिप प्रोडक्ट और लाइफस्टाइल यूवी है जिसे षहरों में आसान और सुकूनदायक ड्राइविंग, हाइवे पर सुरक्षित ड्राइविंग तथा सड़कों पर ग्राहकों को रोमांचित करने के मकसद से डिजाइन किया गया है। टाटा हैक्सा हर ग्राहक को खुशियां देने के लिए तैयार है।”
dharmpath.com dharmpath