आईएसएल : गोवा के साथ ड्रॉ के बाद भी शीर्ष पर कायम पुणे

मडगांव, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को एफसी पुणे सिटी और एफसी गोवा के बीच हुआ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

इस ड्रॉ के साथ ही एफसी पुणे आईएसएल की सूची में शीर्ष पर बरकरार है।

आईएसएल 2015 की सूचि में पुणे 13 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है, वहीं दिल्ली डायनमोज एक अंक पीछे 12 अंकों से साथ दूसरे स्थान पर है।

टूर्नामेंट में शुक्रवार को पुणे और गोवा के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को काफी आक्रामक देखा गया।

इस मैच से जहां पुणे शीर्ष पर बरकरार है, वहीं गोवा 11 अंकों से साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

मैच के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान गोवा टीम के कोच जीको ने कहा, “हम पहली बार इस तरह से खेले हैं। खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया और मैं इससे काफी खुश हूं।”

कोच ने आगे कहा, “वैसे हमें काफी अवसर मिले थे, लेकिन दुर्भाग्य से हम उनका फायदा नहीं उठा पाए। लेकिन मैं टीम के प्रयास से खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493