चीनी प्रधानमंत्री केकियांग दक्षिण कोरिया पहुंचे

समाचार एजेंसी ‘योनहप’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के नेता आपसी हितों से जुड़े कई मुद्दों पर विचार साझा करेंगे, जिसमें उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम भी शामिल है।

ली के 2013 में पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला दक्षिण कोरियाई दौरा है।

दोनों नेताओं के बीच यह बैठक जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ ली और पार्क की त्रिपक्षीय बैठक से एक दिन पहले होगी।

चीन और जापान के बीच क्षेत्रीय विवाद की वजह से तीनों देशों के बीच यह त्रिपक्षीय सम्मेलन 2012 के बाद नहीं हुआ था।

ली की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री हआंग क्यो-आन और संसदीय स्पीकर चुंग उई-हवा से भी मुलाकात करने की योजना है।

पार्क सोमवार को अबे के साथ वार्ता करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493