आईएसएल : गोवा को 4-0 से हरा शीर्ष पर पहुंचा एटलेटिको

कोलकाता, 22 नवंबर (आईएएनएस)। गत चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता ने रविवार को घरेलू दर्शकों के सामने साल्ट लेक स्टेडियम में हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के 44वें मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए एफसी गोवा को 4-0 से करारी मात दे दी।

इस जीत के साथ ही एटलेटिको ने पूरे अंक लेते हुए अंकतालिका में शीर्ष पर कब्जा जमा लिया।

एटलेटिको के लिए समीग दौती ने 20वें और 78वें मिनट में दो गोल किए, जबकि बोर्जा फर्नाडीज ने 23वें और इयान हुमे ने पेनाल्टी कॉर्नर पर 68वें मिनट में एक-एक गोल किया।

इस जीत के साथ एटलेटिको के 12 मैचों में छह जीत से 20 अंक हो गए और उन्होंने गोवा को शीर्ष से अपदस्थ कर दिया।

दूसरी ओर पिछले चार मैचों से अविजित रही गोवा के अब 11 मैचों में पांच जीत से 18 अंक हैं और वे दूसरे स्थान पर खिसक गए।

एटलेटिको अब 27 नवंबर को घरेलू मैदान पर ही एफसी पुणे सिटी की मेजबानी करेगा, जबकि गोवा 25 नवंबर को अपने घरेलू मैदान पर नॉर्थईस्ट युनाइटेड से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493