“ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन” के मंच पर संत हुए अपमानित

indiagov-logoभोपाल – भोपाल में आयोजित “ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन” कार्यक्रम में विदेश मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आने में देर होते देख आयोजकों ने कुछ वक्ताओं एवं प्रतिभागियों को मंच पर बोलने हेतु आमंत्रित कर लिया.इस दौरान कुर्सियों पर झपकी लेने वाले पसरते नजर आने लगे तभी मानस प्रबोधन प्रन्यास के महंत स्वामी श्री संवित सोमगिरीजी महाराज को आमंत्रित किया गया लेकिन स्वामी जी ने देश,पर्यावरण,समाज और राजनीती पर इतना सटीक विश्लेषण शुरू किया की पूरा  सभागार चुपचाप उन्हें सुनने लगा और प्रभावित नजर आया लेकिन स्वामी जी की कडवी सच्चाई से आयोजक घबरा गए और उन्हें अपना उद्बोधन समाप्त करने की नसीहत दे डाली.स्वामी जी ने स्थिति संभाली लेकिन नाखुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट नजर आ रही थी.

संत वाणी की कडवी सच्चाईयां नहीं सह पाने वाले मंच का क्या हश्र होता है यह समय के गर्त में छुपा हुआ है लेकिन एक संत का अपमान वह शक्ति सहन करेगी या नहीं यह आने वाला समय बतायेगा.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493