MP: शराब की दुकानों के बाहर डॉक्टरों की तैनाती

सागर-मध्य प्रदेश में सरकारी व्यवस्थाओं का एक अजीबोगरीब नजारा सामने आया है। प्रदेश के अस्पतालों में मरीज डॉक्टरों और इलाज के लिए भटक रहे हैं, वहीं सागर जिले में शराब की दुकानों के बाहर डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है। यहां शराब खरीदने पहुंच रहे लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर और ब्लड सैंपल लेकर लिवर-किडनी की जांच की जा रही है। प्रशासन इसे स्वास्थ्य जागरूकता की पहल बता रहा है, लेकिन इस व्यवस्था ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में शराब सेवन के बाद हुई मौतों की घटनाओं के बाद प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है। जिला प्रशासन ने शराब का नियमित सेवन करने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने का फैसला लिया। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमें इस अभियान में जुटी हैं।

इस अभियान के तहत आबकारी विभाग ने शराब दुकानों के नियमित ग्राहकों की सूची तैयार की है। इसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें सागर, बंडा, देवरी, बीना और खुरई सहित अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की जांच कर रही हैं। शराब दुकानों के बाहर बाकायदा टेबल-कुर्सियां लगाकर मेडिकल कैंप चलाए जा रहे हैं। शराब दुकान के बाहर भी डॉक्टरों की टीम शराब खरीदने पहुंचे लोगों के ब्लड सैंपल ले रही है। इनके जरिए लिवर और किडनी की स्थिति का पता लगाने के लिए LFT और RFT जैसी जांच की जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रशासन ने जिले में करीब 300 नियमित शराब सेवन करने वालों को चिन्हित किया है। अभियान के शुरुआती दो दिनों में करीब 150 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। जांच के साथ लोगों को शराब के सेवन से होने वाले नुकसान बताए जा रहे हैं और इसे छोड़ने की सलाह भी दी जा रही है। हालांकि, इसे कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493