पंजाब: शिअद और भाजपा के बीच गठबंधन तो हो गया,अब आगे क्या होगा?

नई दिल्ली-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में गठबंधन की औपचारिक घोषणा हुई, जहां भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, गृह मंत्री अमित शाह और शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने एक-दूसरे की तारीफों के पुल बांधे, मगर यह तो बस शुरुआत है. बड़ी चुनौती यह होगी कि दोनों पार्टियां अपने-अपने समर्थकों के बीच मीलों का फ़ासला पाटें.अकाली दल (बादल) (शिअद) ने अगले साल के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले साथ आने का ऐलान करते हुए आगामी चुनाव में जीत की भविष्यवाणी भी.

कुछ समय पहले तक पंजाब में भाजपा की विचारधारा के समर्थक धीमे स्वर में अकाली दल के नेताओं पर राज्य में अवैध ड्रग्स के बड़े पैमाने पर फैलाव के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते थे. इसी तरह, शिअद (बी) के लिए अपने वोटर्स, मुख्य रूप से ग्रामीण, पंथिक मतदाताओं को ये समझाना एक कठिन काम होगा कि वे किसानों के काले कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान उन्हें ‘खालिस्तानी’ कहे जाने और प्रदर्शन के दौरान किसानों की असामान्य मौतों को भूल जाएं. क्या पंजाबी, सिख मतदाताओं से यह उम्मीद करना कि वे सब भूलकर आगे बढ़ जाएं, उनके लिए आसान होगा?

ऐसा कहा जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने इन रूठे नेताओं, जिनमें से कुछ ने राज्य में पार्टी को खड़ा करने में कई दशकों तक मेहनत की है, की नाराज़गी को दूर करने के लिए प्रयास करने शुरू कर दिया है. हालांकि यह उतना आसान नहीं होने वाला जितना लग रहा है.

साल 2020 में अलग होने से पहले दोनों पार्टियां भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा थीं और शिअद (बी) को भाजपा का सबसे पुराना सहयोगी माना जाता था. दोनों पूर्व सहयोगियों के लिए साथ आना ज़रूरी था, खासकर 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों में उनके खराब प्रदर्शन के बाद, लेकिन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच के मतभेद शायद इतनी आसानी से पाटे न जा सकें.

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493