पन्ना में मिला बाघिन का शव, गले में फंसा मिला क्लच वायर

पन्ना-मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वयस्क बाघिन का शव मिला है। उसके गले में क्लच वायर का फंदा कस हुआ था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वन्यजीवों के शिकार के लिए लगाए गए तार में फंसने से दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। घटना के बाद वन विभाग ने आसपास के जंगल में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है।मामला उत्तर वन मंडल की पन्ना रेंज के मनकी बीट का है। बाघिन का शव वन कक्ष क्रमांक पी 390 में मनकी गांव के पास मिला है। यह जंगल पन्ना टाइगर रिजर्व की कोर रेंज से लगा हुआ है। बाघिन के गले पर फंदे के निशान और गहरे घाव मिले हैं। इससे आशंका है कि वह कई दिन पहले तार में फंस गई थी। घायल हालत में फंदे से निकलने की कोशिश या तार को खींचते हुए जंगल में भटकने के दौरान उसकी मौत हो गई।

बाघिन का शव मिलने की सूचना पर उप वनमंडलाधिकारी कृष्णा मरावी और पन्ना रेंजर अजय वाजपेई वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग ने डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के जंगल में तलाशी अभियान चलाया है। अधिकारियों की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्लच वायर का फंदा किसने लगाया था। साथ ही आसपास के इलाके में दूसरे वन्यजीवों के शिकार के लिए ऐसे और फंदे लगाए जाने की आशंका को देखते हुए भी सर्चिंग की जा रही है।

 

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493