नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अलग-अलग खेल आयोजनों से बतौर प्रायोजक जुड़कर लाखों युवा ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की अपनी रणनीति को जारी रखते हुए भारत की अग्रणी बाथ एसेट्स एवं सेनेटरी वेयर ब्रांड-प्रयाग ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल)-2016 में फ्रेंचाइजी क्लब एटलेटिको दे कोलकाता के साथ जुड़ने की घोषणा की है।
अभी हाल ही में हरारे में आयोजित भारत-जिंबाब्वे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज को जबर्दस्त समर्थन देने एवं उसके बाद प्रसिद्ध ‘प्रो कबड्डी लीग-2016’ को स्पांसर करने के बाद प्रयाग इस वर्ष लगातार तीसरी बार किसी खेल आयोजन के साथ जुड़ा है।
टीम कोलकाता को बधाई देते हुए प्रयाग के सीईओ नितिन अग्रवाल ने कहा, “मैं टीम कोलकाता को उनके अच्छे रिकार्ड के लिए बधाई देता हूं और साथ ही उन्हें आईएसएल-3 में उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए शुभकामना देता हूं।”
अग्रवाल ने कहा, “एटलेटिको दे कोलकाता के साथ हमारा सम्बंधा दो भरोसेमंद ब्रांडों के के एक साथ आने जैसा है। यह टीम कोलकाता के लोगों का गौरव है। कोलकाता के लोगों में फुटबॉल प्रसिद्ध है और ब्रांड प्रयाग पहले से ही खेलों के प्रति अपने जूनून के लिए जाना जाता है।”
प्रयाग पहले भी इंडियन सुपर लीग सहित कई बड़े खेल आयोजनों से जुड़ चुका है। इस क्रम में प्रयाग एशिया कप में एसोसिएट स्पांसर रह चुका है और आईपीएल में पिछले तीन वर्षों से प्रयाग किंग्स एलेवन पंजाब का आधिकारिक टीम पार्टनर है।
dharmpath.com dharmpath