आईएसएल नीलामी : जमशेदपुर एफसी ने अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदा (लीड-1)

मुम्बई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का हिस्सा बनने जा रही जमशेदपुर एफसी टीम ने भारत के कुछ अनुभवी फुटबाल खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।

यहां रविवार को आयोजित हुई आईएसएल नीलामी प्रक्रिया में जमशेदपुर के पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी आ चुके हैं।

इस टीम ने दिग्गज गोलकीपर सुब्रत पॉल को अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा इसने मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के लिए बीते आई-लीग सीजन में खेल चुके कई अन्य खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा है।

इस टीम ने सेंटर बैक अनस इदाथोदिका, डिफेंसिव मिडफील्डर मेहताब हुसैन और राइट बैक सौवीक चक्रवर्ती को मोहन बागान से अपने साथ किया है। इसके अलावा विंगर विकास जैरू और फुल बैक रोबिन गुरांग को ईस्ट बंगाल से अपने साथ जोड़ा है।

क्लब ने नीलामी के दौरान अपना लोगो भी जारी किया।

इस बार चौथे सीजन की नीलामी के लिए कुल 250 खिलाड़ियों को ड्रॉफ्ट में शामिल किया गया।

जमशेदपुर के मुख्य कोच स्टीव कोपेल ने क्लब में ड्रॉफ्ट के जरिए शामिल होने वाले खिलाड़ियों पर संतोष जाहिर किया है। उन्हें आशा है कि उनकी टीम आईएसएल के अपने पहले संस्करण में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493