कोविंद के राष्ट्रपति चुने जाने से शोषितों-पीड़ितोंका गौरव बढ़ा : मप्र भाजपा

भोपाल, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति के पद पर रामनाथ कोविंद को निर्वाचित कर देश की जनता ने वर्षो से शोषित-पीड़ित वर्ग को गौरव प्रदान किया है।

पार्टी कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा, “अजा वर्ग का आजादी के बाद कांग्रेस ने भावनात्मक दोहन किया और कभी उन्हें आगे बढ़ने का कोई भी अवसर प्रदान नहीं किया। अनुसूचित जाति राष्ट्र की वास्तविक ताकत है।”

चौहान ने आगे कहा, “भाजपा ने डॉ़ अंबेडकर के सम्मान में पंचतीर्थ स्थापित कर पूरे समुदाय का सम्मान किया है। महू में उनकी जन्मभूमि पर स्मारक और यूनिवर्सिटी की स्थापना, दिल्ली में अलीपुर रोड में जहां संविधान लिखा गया था, स्मारक और शोध संस्थान का निर्माण, मुंबई में डॉ़ अम्बेडकर के परिनिर्वाण स्मारक, लंदन में जहां उन्होंने बार एट लॉ किया, उस भवन को खरीदा गया और स्मारक बनाया जा रहा है।”

प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री लालसिंह आर्य ने इस मौके पर कहा कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति की आबादी के आधार पर बजट का प्रावधान किया गया है और इस वर्ग के लिए समुचित प्राथमिकता दी गई है। पार्टी और सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग को सम्मान दिया है। प्रगति के अवसर जुटाए हैं।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा और समुदाय की मिशन-2018 में निर्णायक भूमिका होगी और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चौथी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार का गठन किया जाएगा।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने कहा कि कांग्रेस ने सुनियोजित ढंग से संविधान शिल्पी डॉ़ अंबेडकर को लोकसभा में प्रदेश नहीं करने दिया। पग-पग पर कांग्रेस ने बाधा डालकर उनको अपमानित किया। अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री वी़ पी़ सिंह से आग्रह कर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करवाया।

चौहान ने कहा कि भाजपा ने रामनाथ कोविंद को देश के सर्वोच्च पद पर प्रतिष्ठित करके अनुसूचित जाति वर्ग का ही नहीं, समग्र भारतीयों का अभिनंदन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493