आईएसएल नीलामी : जमशेदपुर एफसी ने अनुभवी खिलाड़ियों को खरीदा

मुम्बई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली बार खेलने जा रही जमशेदपुर एफसी टीम ने भारत के कुछ अनुभवी फुटबाल खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है।

यहां जारी आईएसएल नीलामी के 10वें चरण की समाप्ति तक जमशेदपुर के पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी आ चुके हैं।

इस टीम ने दिग्गज गोलकीपर सुब्रत पॉल को अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा इसने मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के लिए बीते आई-लीग सीजन में खेल चुके कई अन्य खिलाड़ियों को भी अपने साथ जोड़ा है।

इस टीम ने सेंटर बैक अनस इदाथोदिका, डिफेंसिव मिडफील्डर मेहताब हुसैन और राइट बैक सौवीक चक्रवर्ती को मोहन बागान से अपने साथ किया है। इसके अलावा विंगर विकास जैरू और फुल बैक रोबिन गुरांग को ईस्ट बंगाल से अपने साथ जोड़ा है।

क्लब ने नीलामी के दौरान अपना लोगो भी जारी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493