चेन्नई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म ‘केशव’ से सफलता प्राप्त कर चुके निर्देशन सुधीर वर्मा अभिनेता शरवानंद के साथ आगामी तेलुगू फिल्म के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।
सुधीर ने आईएएनएस से कहा, “मेरी अगली फिल्म शर्वा के साथ होगी और अक्टूबर से इसकी शूटिंग शुरू होगी। फिल्म की शैली और इसके कलाकारों के बारे में जानकारी देना फिलहाल बहुत जल्दबाजी होगी।”
‘शतमानम भवति’ और ‘राधा’ जैसी एक के बाद एक हिट फिल्म दे चुके शरवानंद के साथ काम के बारे में सुधीर ने कहा, “मुझे यकीन है कि हमारा सहयोग रोमांचक होगा।”
सुधीर फिल्म की पटकथा का मसौदा तय करने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा, “प्री-प्रोडक्शन का काम जल्द शुरू होगा। यह एक बड़ी फिल्म होगी और अभी मैं यही कह सकता हूं।”
dharmpath.com dharmpath