आईएसएल-2 : उद्घाटन मैच के टिकटों की कीमत 150 से 2,500 रुपये

चेन्नई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। चेन्नइयन एफसी और मौजूदा चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता के बीच होने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के दूसरे संस्करण के पहले मैच के टिकटों की कीमत 150 रुपये से 2,500 रुपये के बीच रखी गई है। बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर इसकी घोषणा की गई।

आईएसएल-2 का यह पहला मैच तीन अक्टूबर को खेला जाएगा।

आईएसएल-2 के उद्घाटन मैच के टिकटों की बिक्री बुधवार से ऑनलाइन शुरू होगी।

सामान्य श्रेणी के टिकटों की न्यूनतम कीमत 150 रुपये रखी गई है, जबकि विशेष श्रेणी के टिकटों की कीमत 2,500 रुपये तय किया गया है।

आईएसएल-2 का उद्घाटन मैच जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा।

चेन्नइयन एफसी को मुख्य इटली के मार्को माटेराज्जी हैं, जबकि ब्राजील के इलानो ब्लूमर को टीम का मार्की खिलाड़ी घोषित किया गया है।

चेन्नइयन एफसी इस समय सत्र पूर्व की तैयारियों के लिए इटली के पेरूगिया में प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493