जूनियर एशिया कप में चीन से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

चांगझू (चीन), 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दो शानदार जीत के साथ महिला जूनियर एशिया कप का आगाज करने वाली भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम बुधवार को चीन के हाथों 2-4 से हार झेलनी पड़ी।

दोनों ही टीमों ने आक्रामक शुरुआत की।

भारतीय टीम अपनी रणनीति के मुताबिक शुरुआत में गेंद अपने कब्जे में लेने में सफल रही। लेकिन चीनी टीम ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए लगातार तीन गोल कर दिए, जिसने मैच का रुख ही पलट दिया।

चीन के पहले पेनाल्टी कॉर्नर को तो भारतीय गोलकीपर इंदरप्रीत कौर ने खूबसूरती से बचा लिया। लेकिन चीनी टीम ने दोनों छोरों से आक्रामण तेज कर दिया और लगातार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रहीं।

चीनी टीम ने छह मिनट के भीतर तीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए और सभी पर गोल करने में भी कामयाबी पाई। बिंगफेंग गू ने 10वें और 11वें मिनट में दो, जबकि क्वीयू गुओ ने 15वें मिनट में तीसरा गोल कर चीन को 3-0 से बढ़त दिला दी।

तीन लगातार गोल खाने के बाद भारतीय टीम ने अपने खेल में सुधार लाते हुए चीन को फिर कोई गोल नहीं करने दिया। भारतीय टीम को लगातार हमले करने का 33वें मिनट में फायदा मिला और पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर ड्रैग फ्लिक विशेषज्ञ जसप्रीत कौर ने स्कोर 1-3 कर लिया।

इसी स्कोर के साथ मध्यांतर हुआ।

मध्यांतर के बाद भी भारतीय टीम ने हमले जारी रखे और जल्दी ही एक पेनाल्टी कॉर्नर पा गईं, हालांकि वे इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाईं।

इस बीच चीन ने तेजी से पलटवार करते हुए 50वें मिनट में चेनयांग गुओ की बदौलत अपना चौथा गोल हासिल कर लिया।

भारतीय टीम को फिर से एक पेनाल्टी कॉर्नर मिला और 56वें मिनट में गुरजीत कौर ने इस बार इसे जाया नहीं जाने दिया।

मैच के आखिरी मिनटों में इंदरप्रीत ने चीन के कई हमलों को शानदार अंदाज में नाकाम किया।

भारतीय टीम अब पूल-ए का अपना आखिरी मैच गुरुवार को मलेशिया के खिलाफ खेलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493