आईएसएल-4 : केरला का सामना नार्थईस्ट से आज

गुवाहाटी, 17 फरवरी (आईएएनएस)। मौजूदा उपविजेता केरला ब्लास्टर्स हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में आज नार्थईस्ट युनाइटेड से उसके घर इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में भिड़ेगी।

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए केरला को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।

केरला की टीम की स्थिति ऐसी है कि वह अभी भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। उसके अभी तक खेले गए 15 मैचों में 21 अंक हैं। क्वालीफाई करने के लिए उसे अपने बाकी के बचे तीनों मैच जीतने होंगे, तब भी ऐसा हो सकता है कि वह क्वालीफाई न कर पाए। इस कड़ी परीक्षा में केरला के कोच डेविड जेम्स को अपने पूर्व कोच अव्राम ग्रांट के सामने कड़ी चुनौती पेश करनी होगी। पूर्व गोलकीपर जेम्स 2010 में जब पोर्ट्समाउथ एफसी में थे तब ग्रांट उनके कोच थे।

नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, लेकिन वह अपने घर में अपने प्रशंसकों के लिए तीन अंक लेना चाहेगी। नार्थईस्ट ने अभी तक सिर्फ तीन मैच जीते हैं जिसमें से दो जीत उसे घर में मिली है।

पिछले मैच में केरला को पूर्व विजेता एटीके खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसने उसके दो मैचों से चले आ रही विजयी क्रम को रोक दिया था। टीम के सहायक कोच हरमन हेरइओर्सन ने माना कि उनकी टीम पर सभी का ध्यान होगा, लेकिन उनकी टीम इस चुनौती के लिए तैयार है।

केरला अधिकतर 30 अंकों तक जा सकती है और इसके बाद उसे एफसी पुणे सिटी (28 अंक), चेन्नइयन एफसी (27) अंक और जमशेदपुर एफसी (25 अंक) की हार की दुआएं करनी होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493