लखनऊ, 17 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और वृद्घि होने की संभावना है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और दोपहर तक अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में तेज हवाएं नहीं चलेंगी, जिससे धूप का तीखापन और बढ़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, कानपुर का 14.7 डिग्री, बनारस का 13 डिग्री, इलाहाबाद का 15 डिग्री और झांसी का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath