जमशेदपुर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में आज जमशेदपुर एफसी और मुंबई सिटी एफसी की टीमें आमने-सामने होंगी।
जमशेदपुर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में आज जमशेदपुर एफसी और मुंबई सिटी एफसी की टीमें आमने-सामने होंगी।
दोनों टीमों की रक्षापंक्ति मजबूत है और इस लिहाज से इस मैच में दोनों टीमों की अग्रिम पंक्ति को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।
मेजबान टीम जमशेदपुर ने पिछले सात मैचों में सिर्फ दो गोल खाए हैं। इस दौरान उसने पांच क्लीन शीट हासिल की हैं। वहीं मुंबई ने सात गोल खाए हैं जिसमें से पांच गोल घर से बाहर हैं। दोनों टीमों के बीच सिर्फ चार अंकों का अंतर है, लेकिन मुंबई की अपेक्षा जमशेदपुर ने कम मैच खेले हैं। अगर मेजबान टीम इस मैच में जीत हासिल कर लेती है तो वह शीर्ष-4 की तरफ अपनी स्थिति को मजबूत कर लेगी।
लेकिन, दोनों टीमों के बीच बड़ा अंतर गोल करने में है। लीग में इसी साल पदार्पण करने वाली जमशेदपुर ने सिर्फ दो गोल किए हैं। वहीं मुंबई सिटी ने 11 गोल किए हैं। जमशेदपुर के कोच स्टीव कोपेल इसी बात को लेकर चितिंत हैं।
कोपेल ने कहा कि वह खेलने की परिस्थितियों को लेकर चिंतित नहीं हैं। ऐसी खबरें थी कि जमशेदपुर का मैदान एक जैसा नहीं है, लेकिन कोपेल ने कहा कि “मैदान-मैदान है। यह अचानक से बदलने वाला नहीं है। हम किसी भी जगह खेलेंगे।”
मुंबई के कोच एलेक्जेंडर गुइमारेस ने कहा कि वह जमशेदपुर का सम्मान करते हैं।
गुइमारेस इस बात से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं कि जमशेदपुर की टीम उनके स्टार खिलाड़ी अचिले इमाना को रोकने की कोशिश करेगी। कैमरून के इस खिलाड़ी ने सिर्फ एक गोल किया है, लेकिन आठ मैचों में चार गोल करने में मदद की है। उन्होंने लीग में अभी तक 304 पास दिए हैं और 406 टच किए हैं।
इमाना और मुंबई के शीर्ष गोल स्कोरर बलवंत सिंह (पांच गोल) को जमशेदपुर के खिलाफ मुस्तैद रहने की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath