नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। चेन्नइयन एफसी की टीम आज हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में दिल्ली डायनामोज से उसके घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भिड़ेगी।
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। चेन्नइयन एफसी की टीम आज हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में दिल्ली डायनामोज से उसके घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भिड़ेगी।
दिल्ली के लिए लीग के प्लेऑफ का सफर लगभग खत्म हो चुका है लेकिन चेन्नइयन इस मैच में अंतिम चार में जगह बनाने की कोशिश में है।
चेन्नइयन की टीम इस समय 23 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, लेकिन आगे जाने के लिए उसके पास अभी मैच बाकी हैं। चेन्नइयन को अपने अंतिम मैच में बेंगलुरू एफसी के खिलाफ हार मिली थी और उसका लीग का पैटर्न यह दर्शाता है कि वह दिल्ली को मात दे देगी। दिल्ली ने इस पूरे सीजन में सिर्फ दो मैच जीते हैं।
कोच ने साथ ही टीम के दबाव न झेल पाने की कमजोरी पर भी बात की। साथ ही कहा कि चेन्नइयन निश्चित ही उनकी इस कमी का फायदा उठाना चाहेगी।
चेन्नइयन के मुख्य कोच जॉन ग्रेगोरी इस मैच की अहमियत को जानते हैं और उनकी कोशिश ज्यादा से ज्यादा इस मैच में फायदा उठाने की है, लेकिन वह इस मैच में कुछ अन्य खिलाड़ियों को मौका भी दे सकते हैं।
ग्रेगोरी ने कहा कि उनके लिए यह आसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी टीम को हल्के में लेना गलती होगी।
चेन्नई एक ऐसी टीम है जिसने दिल्ली के साथ अंक बांटे हैं। इन दोनों टीमों के बीच पिछला मैच 2-2 से ड्रॉ रहा था।
dharmpath.com dharmpath