हांगकांग, 11 फरवरी (आईएएनएस)। हांगकांग में एक डबल डेकर बस के पलट जाने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई और 62 अन्य घायल हो गए।
हांगकांग, 11 फरवरी (आईएएनएस)। हांगकांग में एक डबल डेकर बस के पलट जाने से करीब 18 लोगों की मौत हो गई और 62 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन ने बताया कि घायलों में से 10 की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दुर्घटना शाम लगभग 6.15 बजे हुई जब बस शातिन से ताई पो जा रही थी। बस ताई पो रोड पर पलट कर गिर गई।
कुछ यात्रियों के अनुसार, दुर्घटना से पहले बस की गति बहुत अधिक थी।
राहतकर्मियों ने बस की छत काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला।
मृतकों के परिवारों की मदद के लिए विभिन्न अस्पतालों में आपातकालीन सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath