आतिफ, शर्ली संग काम करना शानदार अनुभव रहा : चेतस

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। डीजे चेतस का कहना है कि अपने पहले एकल गीत के लिए पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम और गायिका शर्ली सेतिया के साथ काम करना उनके लिए शानदार अनुभव रहा।

फिल्मकार महेश भट्ट की 1990 की रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ‘जुर्म’ के गीत ‘जब कोई बात’ को मूल रूप से कुमार सानू और साधना सरगम ने गाया था। लोकप्रिय डीजे व संगीत निर्माता चेतस ने इस गीत का रीमेक तैयार किया है। गाने में शर्ली और आतिफ भी हैं।

डीजे चेतस ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “मैं अपने पहले एकल गीत के लिए बेहद रोमांचित हूं और मैं इससे ज्यादा बेहतर टीम की उम्मीद भी नहीं कर सकता था। आतिफ और शर्ली के साथ काम करना शानदार अनुभव रहा है।”

डीजे चेतस, आतिफ और शर्ली के साथ इस वीडियो को थाईलैंड में भी फिल्माया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493