आईएसएल-5 : जीत के साथ सीजन के तीसरे ब्रेक पर जाना चाहेंगे गोवा, नार्थईस्ट (प्रीव्यू)

फर्तोदा (गोवा), 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन का तीसरा ब्रेक 17 दिसम्बर से शुरू हो रहा है और इससे पहले शुक्रवार को एफसी गोवा की टीम अपने घर में नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी का सामना करेगी।

इस सीजन में अब तक आठ गोल और पांच एसिस्ट कर चुके फेरान कोरोमिनास इस मुकाबले के माध्यम से नार्थईस्ट के कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे को पीछे छोड़ना चाहेंगे, जिनके नाम भी आठ गोल हैं।

एफसी गोवा के कोच सर्गियो लोबेरा ने कहा, “कोरो हमारे अहम खिलाड़ी हैं। ऐसे इसलिए नहीं कि वह गोल करते हैं बल्कि इसलिए कि उनके नाम पांच एसिस्ट भी हैं। आप अगर गौर करें कि ऐसे बहुत ही कम खिलाड़ी हैं,जिनके नाम बराबर संख्या में एसिस्ट और गोल हैं।”

मजेदार बात यह है कि न तो ओग्बेचे और ना ही कोरो ने बीते तीन मैचों में गोल कि हैं। इससे इनकी टीमों के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। यही कारण है कि नार्थईस्ट और गोवा को बीते तीन मैचों से जीत नहीं मिली है।

गोवा के कोच ने कहा, “बीते कुछ मैचों से हम अधिक गोल नहीं कर पा रहे हैं। हमें गलतियों से सीख लेकर बाकी के मैचों में अधिक से अधिक गोल करना होगा।”

इसके बावजूद गोवा इस सीजन में सबसे अधिक 22 गोल करने वाली टीम है। नार्थईस्ट इस मामले में इतनी अच्छी नहीं है लेकिन उसका गोल अंतर गोवा के बराबर है।

यह गौर करने वाली बात यह है कि बीते चार मैचों में से गोवा ने अंक गंवाए हैं और पहला गोल खाया है। इसके बाद वह बराबरी करने के लिए संघर्ष करती दिखी है। गोवा को अपनी इस कमी पर जीत हासिल करनी होगी और जीत की पटरी पर लौटना होगा।

नार्थईस्ट की टीम घर से बाहर पांच मैचों से अजेय है और इस दौरान अधिकतम 15 में से उसने सिर्फ दो अंक गंवाए हैं। हाईलैंर्ड्स नाम से मशहूर इस टीम का डिफेंस भी अच्छा खेल रहा है और इसने सिर्फ नौ गोल खाए हैं। अब देखने वाली बात यह है कि यह टीम गोवा के शानदार फारवर्ड लाइन के खिलाफ कैसा खेलती है?

नार्थईस्ट के कोच एल्को स्काटोरी ने कहा, “मेरी अपनी कुछ समस्याएं हैं। हमने सीजन 22 खिलाड़ियों के साथ शुरू किया था लेकिन अब मेरे पास 17 खिलाड़ी हैं। इनमें से दो की फिटनेस पर सवालिया निशान हैं। हमने बीते सप्ताह पांच मैच खेले और यही कारण है कि हमारे कुछ खिलाड़ी आज चोटिल हैं।”

नार्थईस्ट के लिए रोवलिन बोर्गेस को अहम किरदार निभाना होगा। इस मिडफील्डर ने बहुत कम समय में खुद को नार्थईस्ट के अहम खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है।

अब देखने वाली बात यह है कि क्या गोवा की टीम ब्रेक पर जाने से पहले जीत हासिल कर पाती है या नहीं या फिर स्काटोरी की टीम जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए ब्रेक पर जाएगी।

गोवा अगर जीतती है तो वह टॉप-4 में लौट आएगी। दिल्ली पर जमशेदपुर की जीत के कारण वह अभी पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493