विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेगी वेटरंस इंडिया

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। सरहद पर देश की रक्षा करते हुए पराक्रमी शहीद जवानों के परिजनों को 16 दिसंबर को नई दिल्ली के एनसीसी ऑडिटोरियमए परेड ग्राउंड, दिल्ली कैंट में सम्मानित किया जाएगा। वेटरंस इंडिया ने यह पहल की है और इसके साथ ही संस्था शहीदों के परिजनों को आर्थिक रूप से मदद भी करेगी।

वेटरंस इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनय कुमार मिश्रा ने कहा 16 दिसंबर को शहीद जवानों की याद में विजय दिवस एवं वेटरंस इंडिया के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जायगा।

मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर देश के सभी जिलों से वेटरंस इंडिया के पदाधिकारी एवं 1971 के युद्ध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल हुए योद्धाओं को शामिल किया जायगा।

मिश्रा ने कहा कि संगठन पूरे देश में हर एक व्यक्ति के मन में राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति की सोच पैदा कर उसे राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए एक योजना तैयार करेगा जो एनसीसी, डिजास्टर मैनेजमेंट, स्काउट एवं गाइड, फस्र्ट ऐड एवं राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति की सोच का मिश्रण होगा। साथ ही देश के हर एक स्तर के विद्यार्थी तक इसे व्यावहारिक रूप में पहुंचाने का प्रयास किया जायगा। इससे राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति को काफी मजबूती मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493