रियो डी जेनेरियो, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में यहां ओलम्पिक शूटिंग सेंटर में 50 मीटर ‘पिस्टल’ प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने छठा स्थान हासिल किया।
आईएसएसएफ में भारत के शीर्ष खिलाड़ी जीतू ने 563 अंकों के साथ चौथे स्थान पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।
उनके फाइनल की शुरुआत हालांकि काफी अच्छी नहीं रही और इसी कारण वह 12वें निशाने पर बाहर हो गए तथा छठा स्थान प्राप्त किया।
इससे पहले जीतू के टीम के साथी प्रकाश नाजप्पा ने क्वालीफिकेशन दौर में 19वां स्थान हासिल किया था। इस प्रतियोगिता में यूक्रेन के ओमेल्चुक ने स्वर्ण पदक जीता।
dharmpath.com dharmpath