चीन में महिलाएं उड़ाएंगी एफबीसी-1 बमवर्षक विमान

बीजिंग, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन वायुसेना के एफबीसी-1 बमवर्षक विमानों को महिला पायलट पहली बार उड़ाएंगीं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एफबीसी-1 लड़ाकू जेट विमान का निर्माण स्वतंत्र रूप से चीन में शियान एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री कॉर्प ने किया है। इसे फ्लाइंग लेपर्ड के नाम से भी जाना जाता है।

विमान में दो केबिन हैं। विमान के रियर केबिन से हथियारों को नियंत्रित किया जाता है।

अब तक कॉकपिट में सिर्फ पुरुष पायलट ही रहते थे। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की वायुसेना ने महिला पायलटों की बेहतरी के लिए विमान के कॉकपिट में कुछ बदलाव करने का फैसला किया है।

वायुसेना अब महिलाओं को चीन के सैन्यअड्डे पर विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दे रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493