आईएसएसएफ में ’50 मीटर राइफल प्रोन’ प्रतियोगिता में जुंगहाएनेल जीते

रियो डी जेनेरियो, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मनी के निशानेबाज हैनरी जुंगहाएनेल ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में पुरुषों की ’50 मीटर रायफल प्रोन’ प्रतियोगिता में गुरुवार को आस्ट्रेलिया के वारेन पोटेंट को हराकर चौथा स्वर्ण पदक जीता।

जर्मनी के निशानेबाज ने अंतिम चरण में 210 अंक बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वारेन उनसे 2.1 अंक पीछे रहे।

अपनी जीत के बाद जुंगहाएनेल ने कहा, “मेरे लिए आज (गुरुवार) का दिन निश्चित तौर पर अच्छा रहा। मैंने शुरुआत में ज्यादा अच्छी शुरुआत नहीं की, लेकिन बाद में जीत की ओर क्रम बेहतरीन रहा।”

जुंगहाएनेल ने आगे कहा, “बैंककॉक में छठा स्थान हासिल करने के बाद मैंने कुछ सुधार किए, लेकिन मैं यहां जीत हासिल करने की उम्मीद नहीं कर रहा था। मैं इससे काफी खुश हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह फाइनल काफी अच्छा है और इसमें कोई शक नहीं है।”

सर्बिया के स्टीवन प्लेतिकोसिक को पुरुषों की ’50 मीटर रायफल प्रोन’ प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल हुआ। यह उनका पहला पदक है। उन्होंने कुल 186.2 अंक बनाए थे।

आईएसएसएफ विश्व कप को अगस्त में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के आधिकारिक टेस्ट इवेंट के रूप में भी देखा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493