आईएस के चंगुल से मोसुल के और इलाके मुक्त

इराकी संयुक्त अभियान कमान ने अपने बयान में कहा कि दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में इराकी संघीय पुलिस के साथ संबंद्ध रैपिड रिएक्शन फोर्स ने आईएस आतंकवादियों के साथ हुई भीषण लड़ाई के बाद नजदीकी कस्बे अल-सलाम को मुक्त करा लिया है और इसके कुछ भवनों पर इराकी झंडा फहरा दिया है। लड़ाई में दर्जनों आतकंवादी मारे गए और घायल हुए हैं।

बयान में कहा गया कि संघीय पुलिस ने कई दिनों तक चली लड़ाई के बाद मोसुल से सटे कस्बों सुमेर और साहिरोन को भी मुक्त करा लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493