नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आज दिन में आसमान साफ रहेगा।”
दिन का आधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता 97 प्रतिशत जबकि दृश्यता 800 मीटर तक रही।
यहां गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में कुल 25 रेलगाड़ियां निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं जबकि आठ के समय के फेरबदल किया गया है और दो रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath