मास्को, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस ने अमेरिका आधारित शोध कंपनी की उस रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर संदेह किया है जिसमें कहा गया कि 3,500 रूसी लड़ाके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए लड़ रहे हैं।
समाचार एजेंसी स्पुतनिक ने क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के हवाले से बाताया, “सबसे पहले तो यह कि हम यही नहीं समझ पा रहे हैं कि हम किस हद तक इन आंकड़ों पर विश्वास करें, यह किस पर आधारित है..इस संगठन के पास जानकारी के स्रोत क्या है..हमें इस सूचना की विश्वसनीयता पर संदेह है।”
पेस्कोव ने कहा, “जो आतंकवादियों से जुड़ गए हैं और रूसी सैनिकों के खिलाफ लड़ रहे हैं, वे अपराधी हैं जिन्हें खत्म होना है।”
न्यूयॉर्क स्थित सुरक्षा सलाहकार सोफैन ग्रुप द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दावा किया गया कि रूस लगभग 3,500 आतंकवादियों के साथ सीरिया और इराक में आईएस को विदेशी आतंकवादी प्रदान करने वाला सबसे बड़ा स्रोत है।
dharmpath.com dharmpath