सीपीईसी योजना को बीजिंग में मंजूरी दी जाएगी : पाकिस्तान

इस्लामाबाद, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्री अहसान इकबाल ने कहा है कि बीजिंग में 21 नवंबर को होने वाली बैठक में संयुक्त सहयोग परिषद द्वारा सीपीईसी के लिए दीर्घकालिक योजना को मंजूरी दी जाएगी।

समाचार चैनल डॉन के अनुसार, अहसान इकबाल ने यहां बुधवार को आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए इसकी घोषणा की। यह बैठक मौजूदा चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और दीर्घकालिक योजना का हिस्सा बनने वाले भविष्य के परियोजनाओं की तैयारी करने के लिए होगी।

आंतरिक और योजना एवं विकास मंत्री इकबाल ने सभी हितधारकों और प्रांतीय सरकारों को अपनी परियोजनाओं को मजबूती देने और सातवीं संयुक्त सहयोग परिषद (जेसीसी) की बैठक में प्रस्तुत करने के लिए आपसी हित के विकल्पों को खोजने के निर्देश दिए।

इकबाल ने जिस दीर्घकालिक योजना के बारे में कहा, उसे मई में वन बेल्ट, वन रोड शिखर सम्मेलन के दौरान अंतिम दिया जाएगा।

यह पूछे जाने पर की क्या इस योजना को नवंबर में जेसीसी द्वारा मंजूरी दी जाने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा, मंत्री ने कहा, “हां।”

सीपीईसी परियोजनाओं पर 51वीं विकास समीक्षा बैठक में लाइन मंत्रालयों और प्रांतीय सरकारों के प्रतिनिधियों, संघीय प्रशासित आदिवासी क्षेत्रों, गिलगित-बाल्तिस्तान और जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारियों और इस्लामाबाद में चीनी दूतावास के अधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें चार्ज डी अफेयर्स झाओ लिजीन भी शामिल थे।

जेपीसी, सीपीईसी पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च मंच है, जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से योजना एवं विकास मंत्री और चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493