आईएस के लिए लड़ रहे मलेशियाई नागरिकों की वतन वापसी पर रोक

कुआलालंपुर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) के लिए लड़ रहे 130 से भी अधिक मलेशियाई नागरिकों के घर लौटने पर रोक लगा दी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मलेशिया के उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री अहमद जहिद हमीदी ने शनिवार को कहा कि पुलिस इंटरपोल के साथ मिल कर यह सुनिश्चित कर रही है कि ये आतंकवादी मलेशिया वापस न लौट पाएं।

उन्होंने कहा, “देश की शांति और स्थिरता की सुरक्षा के लिए यह फैसला किया गया है।”

उपप्रधानमंत्री ने कहा कि कुल 132 मलेशियाइयों की पहचान की गई है, जो सीरिया और इराक में आईएस के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मलेशिया में सभी जातीय समूह रहते हैं और हम देश में शांति और स्थिरता बनाए रखना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने इस बात को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की है कि शांति और सौहार्द्र को प्राथमिकता दी जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493