कनाडा-चीन के राजनयिक संबंधों पर प्रदर्शनी

दोनों देशों के राजनयिक रिश्तों के 45 वर्षो का जश्न मनाने के लिए आयोजित कई समारोहों में से एक, इस फोटो प्रदर्शनी को सबसे पहले 27 जनवरी को कनाडा के शहर ओटावा में आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो और कनाडा में चीन के राजदूत लुओ झाओहुई ने इसकी शुरुआत की।

मारखम सिविक सेंटर में उद्घाटन समारोह को में कनाडा के आव्रजन मंत्री जॉन मैक्कुलम ने दोनों देशों के बीच 45 वर्षो से चले आ रहे राजनयिक रिश्तों की सराहना की।

मैक्कुलम ने चीनी भाषा में कहा, “चीन और कनाडा के नागरिक अच्छे मित्र हैं।”

इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित 40 तस्वीरों में 1970 से दोनों देशों के नेताओं की ऐतिहासिक यात्राओं पर प्रकाश डाला गया है।

आयोजकों ने इस प्रदर्शनी को वैंकुवर में भी आयोजित करने की योजना भी बनाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493