नागपुर, 21 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ विदर्भ क्षेत्र में स्थित एक वन्यजीव अभ्यारण्य में छुट्टी मना रहे हैं।
सचिन के साथ उनकी पत्नी अंजलि और बेटे अर्जुन हैं। तेंदुलकर परिवार तीन दिनों तक नागपुर में रहेगा।
सचिन ने इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें ट्विटर पर भी साझा की हैं। अपनी यात्रा के दौरान सचिन ने वन्यजीव अभ्यारण्य के कर्मचारियों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई हैं।
बीते साल अगस्त में महाराष्ट्र सरकार के वन मंत्री सुधीर मुंगानतिवार ने सचिन को राज्य में टाइगर एम्बेसेडर बनने का न्यौता दिया था, जिसे सचिन ने स्वीकार कर लिया था।
महाराष्ट्र में कुल छह टाइगर रिजर्व हैं, जिनमें से पांच विदर्भ क्षेत्र में हैं।
dharmpath.com dharmpath