वाशिंगटन, 14 मई (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया के रक्का में आपात स्थिति की घोषणा की है।
अमेरिका के नेतृत्व में गठबंधन सेना के प्रवक्ता स्टीव वॉरेन ने शुक्रवार को सीएनएन को बताया, “हमने रक्का में आपात स्थिति देखी है, अब इसका जो भी मतलब हो।”
वॉरेन ने कहा, “हमें पता है कि आईएस डरता है और उसे डरना भी चाहिए।”
रपटों से पता चलता है कि आईएस रक्का के आसपास आगे बढ़ रहा है और हवाई एवं जमीनी हमलों से बचने के लिए कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में छिपने के ठिकाने ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है।
वॉरेन ने कहा, “उन्होंने सीरियाई अरब गठबंधन के साथ सीरियाई डेमोक्रेटिक बलों (एसडीएफ) को देखा।”
एसडीएफ के प्रवक्ता ताजिर कोबानी ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि उत्तरी सीरिया में एसडीएफ से संबद्ध समूहों के कमांडरों ने रक्का को आईएस के चंगुल से आजाद कराने के लिए संयुक्त अभियान की योजनाएं बनाई है।
dharmpath.com dharmpath