आईपीएल : गुजरात ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

बेंगलुरू, 14 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को एम.चिन्नास्वामी स्टेडिमयम में खेले जा रहे लीग के 44वें मैच में गुजरात लायंस के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

आईपीएल की आठ टीमों की अंक तालिका में जहां एक ओर गुजरात लायंस दूसरे स्थान पर है, वहीं बेंगलोर छठे स्थान पर है।

गुजरात ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। नियमित कप्तान सुरेश रैना इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ब्रेंडन मैक्लम कप्तानी कर रहे हैं। इसके साथ रैना के स्थान पर अक्षदीप नाथ को अंतिम एकादश में जगह मिली है।

बेंगलोर ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, के.एल. राहुल, शेन वॉटसन, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस जोर्डन, वरुण एरॉन, श्रीनाथ अरविन्द, युजवेंद्र चहल।

गुजरात लायंस : ब्रेंडन मैक्लम (कप्तान), ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, एरॉन फिंच, अक्षयदीप नाथ, ड्वायन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, शिविल कौशिक और प्रवीण ताम्बे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493