मिशन ने मंगलवार को अपने बयान में कहा, “अल-फोकहा शहर में 28 अक्टूबर को आईएसआईएल (इस्लामिक स्टेट) के हमले में बंधक बनाए गए छह लोगों की हत्या विशेष रूप से घृणित है।”
बयान के अनुसार, “इस तरह की संवेदनहीन हत्या अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।”
लीबियाई मीडिया ने अल-फोकहा के आस-पास जुफरा क्षेत्र के अधिकारियों का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में रविवार को कहा कि आईएस ने बंधक बनाए गए 10 बंधकों में से छह की हत्या कर दी है।
dharmpath.com dharmpath