लोकसभा में बांध सुरक्षा विधेयक पेश (लीड-1, संशोधित)

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष और शिवसेना के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच बुधवार को बांध सुरक्षा विधेयक, 2018 पेश कर दिया गया।

नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष और शिवसेना के सदस्यों के भारी हंगामे के बीच बुधवार को बांध सुरक्षा विधेयक, 2018 पेश कर दिया गया।

इस विधेयक का उद्देश्य बांधों की सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन एक मजबूत कानूनी और सांस्थानिक कार्ययोजना मुहैया कराना है।

इस विधेयक को संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पेश किया। विधेयक के अंतर्गत आपदाओं की वजह से बांधों को क्षतिग्रस्त होने से रोकथाम के लिए विशिष्ट बांध निगरानी, निरीक्षण, रखरखाव और संरक्षण का प्रावधान है।

बीजू जनता दल (बीजद) के भर्तृहरि महताब ने इस विधयेक के पेश किए जाने का विरोध किया और कहा कि इस तरह के मामले राज्य के अधीन आते हैं और इस तरह का विधेयक पेश करने के लिए केंद्र के पास वैधानिक अधिकार नहीं है। लेकिन, उनके विरोध को मेघवाल ने खारिज कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493