सीरिया में कार्यरत ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि दक्षिणी प्रांत स्वाईदा में खिलखिलेह वायुसेना अड्डे के निकट युद्धक विमान को निशाना बनाया गया।
संस्था ने कहा कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन उसका पायलट बच निकला और सरकार नियंत्रित स्वाईदा के ग्रामीण इलाके तक पहुंचने में कामयाब रहा।
आईएस ने एक बयान में स्वाईदा में सीरिया के युद्धक विमान को मार गिराने की पुष्टि की।
बीते सप्ताह, अल-कायदा से संबद्ध नुसरा फ्रंट ने अलेप्पो में एक सीरियाई युद्धक विमान को मार गिराया था।
हालिया रपटों के मुताबिक, आईएस ने नुसरा फ्रंट के आतंकवादियों के साथ लड़ाई के बाद दमिश्क के दक्षिण में फिलिस्तीनी शरणार्थियों के यरमौक शिविर पर लगभग नियंत्रण कर लिया।
dharmpath.com dharmpath