शारापोवा के डोपिंग मामले के पीछे तकनीकी गलती संभव : साफिन

मॉस्को, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस के पूर्व टेनिस खिलाड़ी मरात मुबिनोविक साफिन ने कहा कि दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा के डोपिंग मामले के पीछे तकनीकी गलतियां भी एक कारण हो सकती हैं।

साफिन ने गुरुवार को कहा, “मेरा मानना है कि मारिया एक पेशेवर खिलाड़ी हैं और पेशेवरों की एक टीम उनके साथ काम कर रही है। मेरा यह भी मानना है कि उनके डोपिंग मामले के पीछे तकनीकी गलतियां भी एक कारण हो सकती हैं।”

पिछले माह शारापोवा ने लॉस एंजेलिस में एक संवाददाता सम्मेलन में अपना हालिया डोपिंग टेस्ट के बारे में जानकारी दी।

शारापोवा के खेल करियर पर डोपिंग मामले में अंतर्राष्ट्रीय टेनिस संघ (आईटीएफ) के न्यायाधिकरण द्वारा फैसला दिया जाएगा।

साफिन ने कहा, “हो सकता है कि उन्हें ‘मेल्डोनियम’ दवा के प्रतिबंध को लेकर ठीक से चेतावनी न दी गई हो। इसमें कुछ तकनीकी गलतियां भी हो सकती हैं।”

इससे पहले विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने कहा था कि एक मार्च से पहले जिस खिलाड़ी का डोपिंग परीक्षण किया गया था अगर उसके नमूने में एक माइक्रोग्राम से कम मेलडोनियम पाया जाता है तो यह मान्य होगा और खिलाड़ी पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं लगेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493