आईएस ने 3 पूर्व लड़ाकों को मौत के घाट उतारा

दमिश्क, 12 फरवरी (आईएएनएस)। इस्लामिक स्टेट समूह ने पूर्वी सीरिया में तीन पूर्व लड़ाकों की गोली मारकर हत्या कर दी और उनका शव रेगिस्तान में फेंक दिया। मृतकों को उनके परिवार को दफनाने नहीं दिया।

ब्रिटेन के सीरियन अब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, हत्या दीर एजजोर प्रांत के अल-हसन गांव में हुई।

उन्होंने कहा, “आईएस ने कई साल पहले एक ही परिवार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, क्योंकि वह आईएस के खिलाफ काम कर रहे गोपनीय प्रकोष्ठ के सदस्य थे।”

सीरियन अब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, आईएस ने दीर एजोर प्रांत में लोगों के कथित व्यभिचार के आरोप में दो महिलाओं को पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493