हेबेई चाइना फार्च्यून से जुड़ सकते हैं लावेजी

पेरिस, 12 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को अर्जेटीनी फारवर्ड एजकिल लावेजी चीनी सुपर लीग क्लब हेबेई चाइना फार्च्यून से जुड़ सकते हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक चीनी क्लब ने लावेजी से करार कर लिया है लेकिन इस सम्बंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसा कहा जा रहा कि क्लब ने लावेजी को इस करार के बदले 1.13 करोड़ डॉलर दिए हैं।

पीएसजी के साथ लावेजी का करार अगले साल जून में समाप्त हो रहा है। वह हेबेई की भरपूर मदद कर सकते हैं क्योंकि इस क्लब को इसी साल चीनी सुपर लीग में खेलने का मौका मिला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493