पेरिस, 8 जनवरी (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए फ्रांस छोड़कर सीरिया तथा इराक जाने वाली फ्रेंच महिलाओं की संख्या साल 2015 में बढ़कर 220 हो गई है।
फ्रांस इंफो रेडियो के मुताबिक, एक खुफिया सेवा की रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर 2015 तक आतंकवादी संगठन में शामिल होने वाले फ्रांस के कुल 164 नागरिकों की तुलना में यह बढ़त बेहद महत्वपूर्ण है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंच सीक्रेट सर्विसेज ने यह उल्लेख किया है कि आईएस में शामिल होने के लिए फ्रांस के कुल 600 नागरिक सीरिया व इराक गए हैं। साल 2013 में 10 फीसदी फ्रेंच महिलाएं आईएस में शामिल हुईं, जबकि साल 2015 में यह आंकड़ा बढ़कर 35 फीसदी हो गया।
इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि इनमें से किसी महिला ने युद्ध में हिस्सा लिया, क्योंकि कुछ महिलाएं जेहादी पति की तलाश में वहां गईं, जबकि अन्य सीरिया व इराक में लड़ रहे अपने पति या परिवार के साथ रहने गईं।
dharmpath.com dharmpath