लखनऊ/सहारनपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित स्टार पेपर मिल में शुक्रवार को एक तेंदुआ घुस गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए ने हमला कर एक कर्मचारी को घायल कर दिया।
तेंदुआ सुबह 6 बजे देखा गया। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है।
तेंदुआ के घुसने की खबर के बाद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस व वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पेपर मिल बंद कर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है।
जिला वन अधिकारी (डीएफओ) ने बताया कि मिल परिसर काफी बड़ा है और यह पता नहीं चल पा रहा है कि तेंदुआ कहां दुबका हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। आसपास के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।
dharmpath.com dharmpath