आईएस से निपटने पर ओबामा, रेंजी ने की चर्चा

वाशिंगटन, 26 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और इटली के प्रधानमंत्री मतेओ रेंजी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से निपटने के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया है, “दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को फोन पर बात हुई। उनके बीच यूरोप में निरंतर आ रहे आव्रजकों की संख्या को व्यवस्थित करने पर मिल कर काम करने पर सहमति बनी।”

ओबामा ने गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद कहा, “आगे की राह आसान नहीं होगी लेकिन हमारा गठबंधन (आईएस के खिलाफ) मजबूत रहेगा। सीरिया और इराक में आईएस का उसके साझेदारों के साथ सफाया हो रहा है। हम इस निर्दयी आतंकवादी संगठन को बर्बाद कर देंगे।”

आईएस के खिलाफ अमेरिकी गठबंधन में इटली भी शामिल है।

बयान के मुताबिक, ओबामा और रेंजी ने यूरोप के आर्थिक हालात और विकास को बढ़ावा देने की जरूरत पर भी चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493