ब्यूनेस आयर्स, 26 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने अर्जेटीना के सर्वाधिक लोकप्रिय फुटबाल क्लबों में से एक बोका जूनियर्स का दौरा किया।
इस दौरान ओलांद के साथ अर्जेटीना के राष्ट्रपति मॉरिसियो माकरी भी थे।
दोनों देशों के प्रमुखों ने गुरुवार को फ्रांस-अर्जेटीना के खिलाड़ी डेविड ट्रेजेगुएट के साथ स्टेडियम का दौरा किया।
इस दौरान ओलांद को अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम और बोका जूनियर्स से दो फुटबाल जर्सी मिली। माकरी ओलांद को उस बालकनी तक भी लेकर गए, जहां से पूर्व स्टार खिलाड़ी डिएगो माराडोना खेल देखते हैं।
इससे पहले इटली के प्रधानमंत्री मतेओ रेंजी ने भी इस स्टेडियम का दौरा किया था।
dharmpath.com dharmpath