प्रिंस हैरी 20 मार्च से नेपाल के दौरे पर

काठमांडू, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी 20 से 23 मार्च के दौरान नेपाल के दौरे पर रहेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को एक अधिकारी ने बताया, “प्रिंस हैरी रविवार 20 मार्च से बुधवार 23 मार्च तक चार दिन के लिए नेपाल के दौरे पर रहेंगे।”

प्रिंस हैरी का यह पहला नेपाल दौरा होगा।

प्रिंस हैरी काठमांडू से अपना दौरा शुरू करेंगे और उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव भी यहीं होगा। यहां वह नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी से भी मुलाकात करेंगे।

वह नेपाल में 2015 में आए भूकंप प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493